राष्ट्रीय लोक दल द्वारा किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी का जन्मदिवस: अब्दुल सगीर खान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राष्ट्रीय लोक दल द्वारा किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी का जन्मदिवस: अब्दुल सगीर खान | New India Times

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी का 23 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 23 दिसंबर को भरतपुर में राष्ट्रीय लोक दल पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चरण सिंह जी का जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल सगीर खान ने बताया कि किसानों की समस्याओं और किसानों के हित को मद्देनजर रखते हुए आर एल डी पार्टी एक विशाल कार्यक्रम बना रही है जिसमें राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय चरण सिंह जी का जन्म दिवस मनाया जाएगा। चरण सिंह किसानों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों की समस्याओं के संघर्ष करते व्यतीत किया और किसानों के हित में आवाज उठाई। इसी वजह से किसान भाई चरण सिंह जी को अपने मसीहा के रूप में मानते हैं। इस कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत साहब एवं कई कैबिनेट मंत्री तथा राष्ट्रीय लोक दल के उच्च पदाधिकारी भी शामिल होंगे तथा भरतपुर से राष्ट्रीय लोक दल के नेता मंत्री के रूप में सुभाष गर्ग एवं अन्य आर एल डी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में राजस्थान तथा अन्य राज्यों से हजारों की तादाद में किसान भाई एवं बेरोजगार किसान शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 23 दिसंबर को भरतपुर में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में किसानों को आने वाली समस्याएं एवं किसान ऋण से संबंधित परेशानियां तथा अन्य किसानों से संबंधित अपने अपने सुझाव रखे जाएंगे ताकि समस्याओं का हल हो सके।

राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के जिला अध्यक्ष हर प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह मौजूद रहेंगे। इस मौके पर पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मुन्ना खान मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.