अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

मथुरा मिलिट्री स्टेशन के तारापुर ऑडिटोरियम में सभी रैंकों और परिवारों के कल्याण के लिए वित्तीय साक्षरता पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में व्यक्तिगत वित्तीय मामलों पर सभी कर्मियों और परिवारों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए धन प्रबंधन और लक्ष्य उन्मुख वित्तीय योजना की मूल बातों से संबंधित विभिन्न तरीकों को शामिल किया गया। भारतीय सेना के सभी कर्मियों द्वारा वित्तीय प्रबंधन योजना के अच्छी तरह से निष्पादिन को सुनिश्चित करने के महत्व को बढ़ावा दिया गया। कार्यशाला में सेना के 450 जवानों और उनके परिवारों ने भाग लिया । इसके इलावा, अलवर, प्रयागराज, मेरठ, भरतपुर और बरेली जैसे विभिन्न स्थानों पर यूनिटों फार्मेशन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लगभग 4000 कर्मियों और परिवारों के सामने दिखाया गया। ए जी आई एफ, सिविल वित्तीय संस्थानों जैसे ‘हम फौजी’ जैसे संगठनों द्वारा अतिथि व्याख्यानों का अयोजन किया गया। मेजर जनरल आनंद सक्सेना, कर्नल आशीष कटोच और कर्नल राजीव सिन्हा सहित वित्तीय प्रबंधन से संबंधित अच्छी पेशेवर पृष्ठभूमि रखने वाली विभिन्न फार्मेशन और यूनिट के सेवारत अधिकारियों ने भी प्रासंगिक वित्तीय मुद्दों पर बात की। इस तरह के सेमिनार और कार्यशाला भारतीय सेना के सैनिकों और परिवारों को उनके व्यक्तिगत वित्तीय मुद्दों के बारे में अवगत कराने के प्रयास का हिस्सा है।
