पवन परूथी, मुरैना/ग्वालियर (मप्र), NIT:

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंकित अस्थाना के मार्गदर्शन में मुरैना जिले के पहाडगढ़ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत चिन्नोन-चंबल, अगरौता तथा कैलारस विकासखण्ड की ग्राम पंचायत कैलारस ग्रामीण में मतदान होना है। इसकी अधिसूचना 15 दिसम्बर को प्रातः 10ः30 बजे की जा चुकी है। मतदान 5 जनवरी 2023 को सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। पंच पद के लिये मतदान मत पत्र एवं मत पेटी के द्वारा तथा सरपंच पद के लिये मतदान ईव से होंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 22 दिसम्बर है। नाम निर्देशन-पत्रों की जाँच 23 दिसम्बर को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 26 दिसम्बर है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी होगा। आवश्यक हुआ तो मतदान 5 जनवरी प्रातः 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा।
जिले के सातों विकासखण्डों में 3 हजार 813 स्थानों पर पंच पद का चुनाव होना है। जिसमें मुरैना विकासखण्ड में 1016, अम्बाह में 444, पोरसा में 459, जौरा में 523, पहाडगढ़ में 424, सबलगढ़ में 456, कैलारस में 991 स्थानों पर पंच पदों के लिये नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने का सिलसिला समस्त क्लस्टर स्तर पर प्रारंभ हो चुका है।
