डीएम व एसपी ने आगामी नगर निकाय के चुनाव के सम्बन्ध में की बैठक | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

डीएम व एसपी ने आगामी नगर निकाय के चुनाव के सम्बन्ध में की बैठक | New India Times

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आगामी नगर निकाय चुनाव के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी वूथो का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाए पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि वोटर लिस्टों के सम्बन्ध में प्राप्त हो रही शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। साथ ही शरारती तत्वों को पाबंद करने की कार्यवाही समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। प्रत्येक बूथ पर आधारभूत सुविधाओं पेयजल शौचालय आदि सुनिश्चित कराये जाने हेतु भी निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त आवश्यक प्रबन्ध समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक एस आनन्द, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 त्रिभुवन सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit