हाशिम अंसारी, सीतापुर ( यूपी ), NIT;
इस्लामिक मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ ऑफ इंडिया की सीतापुर जिला यूनिट की बैठक मदरसा इशरत पब्लिक स्कूल गौरिया लहरपुर सीतापुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वकील अहमद ने की, जिसमें मदरसा पदाधिकारी आसिफ अली ने सभी मदरसों का आह्वाहन किया कि मदरसों के सभी शिक्षक कड़ी मेहनत करें,ताकी हमारे बच्चे और अधिक योग्य बन सकें। उन्होंने बताया कि मदरसा शिक्षकों को कड़ी मेहनत करने के बावजूद उनको मानदेय लगातार पिछले 2 वर्षों में नहीं मिला है, जिससे अनेक परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं। उन्होंने जल्द से जल्द केंद्रांश वां राज्यांश का पैसा देने की शासन से मांग की है। आई- मास के जिला अध्यक्ष वकील अहमद ने NIT संवाददाता को बताया कि यदि सरकार सभी लोगों का मानदेय जल्द से जल्द ना दिया गया तो आई-मास सीतापुर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तहसील स्तर से लगाकर जिला स्तर तक धरना प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों का घेराव करेंगे। बैठक में जिला संरक्षक जमाल अहमद अंसारी, इकबाल अहमद, मोहम्मद यासीन, शोएब खान, अंसार अहमद, शफीउद्दीन, एजाज अहमद अमित कुमार मुजीब अहमद, नूरउल हक, आदि आधुनिक अध्यापक उपस्थित थे।
