अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के पूर्व शहर काज़ी अल्लामा सैयद आबिद अली वज़दी उल हुसैनी की याद में आज से दो दिवसीय सेमिनार का शुभारंभ मौलाना बरकतउल्ला भोपाली एजुकेशन एंड सोशल सर्विस सोसायटी भोपाल के तत्वाधान में भोपाल में आयोजित किया गया। सेमिनार के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता वर्तमान शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी साहब ने की। सेमिनार के प्रेस सेक्रेटरी हाजी मोहम्मद इमरान ने बताया कि सेमिनार में मुख्य अतिथि NCPUL नई दिल्ली के डायरेक्टर डॉ शैख़ शकील अहमद एवं पदम श्री हकीम सैयद ज़िल्लुर रहमान विशेष अतिथि के रूप मे सम्मिलित रहे ।साथ ही मुफ्ती शहर मौलाना अबुल कलाम क़ासमी प्रोफेसर खालिद महमूद मौलाना उमेर सिद्दीकी नदवी, मोहम्मद नोमान खान, इक़बाल मसूद, और मौलाना मोहम्मद हस्सान विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित रहे। इस अवसर पर बरकतउल्ला एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारुन साहब एडवोकेट ने गर्मजोशी से सभी मेहमानों का स्वागत किया हाजी मोहम्मद हारून साहब ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि कहा कि वज़दी साहब हर भोपाल वाले के दिल में बसे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस सेमिनार को आयोजित करने का मकसद यह है कि नई पीढ़ी को काजी साहब के व्यक्तित्व से परिचित कराया जा सके इस मौके पर हाजी मोहम्मद हारून साहब ने ऐलान किया कि क़ाज़ी वज़दी साहब के नाम से हर साल एक प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा और उनके नाम पर हर साल अवार्ड भी दिए जाएंगे जलसे की अध्यक्षता करते हुए शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी साहब ने कहा कि जो लोग संस्थाओं से जुड़े होते हैं वह संस्थाओं के नाम से फायदा तो उठाते हैं लेकिन क़ाज़ी वज़दी साहब ने कभी संस्थाओं से अपने लिये लाभ नहीं उठाया। वहीं एन सी पी यू एल के डायरेक्टर डॉ शकील अहमद ने कहा कि काजी वजदी साहब सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल थे उन्होंने आज के इस प्रोग्राम में यह ऐलान किया कि वज़दी साहब की जितनी भी किताबें अप्रकाशित हैं हम उनको काउंसिल की तरफ से प्रकाशित करने की कोशिश करेंगे आज के इस आयोजन को खास तौर पर संबोधित करने वालों में मुफ्ती अब्दुल कलाम क़ासमी मुफ्ती शहर भोपाल, मौलाना मोहम्मद हस्सान साहब हकीम सैयद ज़िल्लुर रहमान साहब, प्रो. नोमान साहब, ज्ञानी दिलीप सिंह जी, शैलेंद्र शेली जी, गुरुचरण अरोरा जी, राजेन्द्र कोठरी जी, पंडित महेंद्र शर्मा जी, फादर दिलीप, प्रोफेसर तारीक़ ज़फर, मुफ्ती मोहम्मद सईद अख्तर, एस. एम. हुसैन, डॉ. रज़िया हामिद, क़ाज़ी वज़दी साहब की पुत्री रज़िया तनवीर, डॉ सैफी सिरोंजी, डॉ मरज़िया आरिफ, बद्र वास्ती, हाजी मोहम्मद इमरान, हाजी हनीफ अय्यूबी एवं शहर भोपाल के वरिष्ठ समाज सेवी लेखक पत्रकार उलमा हज़रात आदि विशेष तौर पर कार्यक्रम में सम्मिलित रहे साथ ही आज के आयोजन में जनाब आरिफ अज़ीज़, नियामत उल्लाह नदवी, खालिद मोहम्मद खान, नफीसा सुल्ताना अना की पुस्तकों का भी विमोचन किया गया। आज के आयोजन का संचालन संस्था के सेक्रेटरी एडवोकेट कलीम हारून ने किया।
