जिला कलेक्टर और पुलिस कप्तान दुर्घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे पीपलखूंटा, तीन लोगों की दुघर्टना में मौके पर ही हुई थी मौत | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

जिला कलेक्टर और पुलिस कप्तान दुर्घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे पीपलखूंटा, तीन लोगों की दुघर्टना में मौके पर ही हुई थी मौत | New India Times

मेघनगर विकास खंड के पीपलखूंटा तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने 3 लोगों को रौंदा था जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अगन जैन घटना स्थल पर पहुंचे और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम मेघनगर श्रीमती अंकिता प्रजापति, एसडीओपी थांदला, टी आई मेघनगर, तहसीलदार मेघनगर श्री आर एस चौहान, एसडीओ पीडब्ल्यूडी श्री डी के शुक्ला एवं उपयंत्री श्री अरुण मंडलोई आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर ने यहां पर जो बोर्ड लगाए गए हैं साइड से लगाने एवं दोनों साइड स्पीड ब्रेकर लगाए जाने के भी निर्देश दिए इसके अतिरिक्त रोड का निर्माण भी प्रारंभ कर दिया गया है, इसके लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.