त्रिस्तरीय पंचायत नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सरपंचों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

त्रिस्तरीय पंचायत नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सरपंचों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न | New India Times

त्रिस्तरीय पंचायत नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सरपंचों का मूलभूत तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जनपद पंचायत तिरला मेंं आयोजित किया। सर्वप्रथम सभी नवनिर्वाचित सरपंचों को परिचय के साथ ही मूलभूत तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। जिसमें स्वास्थ्य, स्वच्छता व आवास आदि पर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिला सके। इसके अलावा महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्यनारायण मकवाना ने उनके विभाग की योजनाओं के बारे बताया। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में महिला सरपंच ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सरपंचों ने बैठक आयोजित कर ब्लॉक तिरला की ग्राम पंचायत मूसापूरा के सरपंच अशोक मुवेल को सरपंच संघ का निविरोध अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर सभी सरपंचों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारी, कार्मचारी व ग्राम पंचायत के सरपंच मौजूद रहे।

By nit