ऊर्जावान युवाओं को मौका दिया जाएगा, युवाओं के बिना पार्टी की राजनीति अधूरी: रविंद्र पटेल  | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

ऊर्जावान युवाओं को मौका दिया जाएगा, युवाओं के बिना पार्टी की राजनीति अधूरी: रविंद्र पटेल  | New India Times

राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष युवा माननीय रविंद्र पटेल जी का मथुरा आगमन हुआ, उन्हें राया कट पर सभी युवा साथियों और कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत कर मथुरा लाया गया। इसके बाद डेम्पियर नगर मथुरा में निवर्तमान अध्यक्ष उमेश चौधरी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में सम्मिलित हुए। प्रेसवार्ता के बाद युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि युवाओं के बिना पार्टी की राजनीति अधूरी होती है, जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन के साथ-साथ जिले का संगठन भी खड़ा करना है उसमें परिश्रमी और ऊर्जावान युवाओं को मौका दिया जाएगा और उसी में से जिले का युवा प्रकोष्ठ का एक अध्यक्ष मनोनीत किया जाएगा जो युवाओं में सदस्यता अभियान और पार्टी की नीतियों के अनुसार कार्य करने में सक्षम हो मनोनीत किया जाएगा।

प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से जिले के वर्तमान जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर, प्रांतीय संगठन महासचिव, पर्यवेक्षक नगर निकाय बाबूलाल प्रमुख, डॉ अशोक अग्रवाल, जिला संयोजक नगर निकाय अंगद सिंह बंजारा, चतुर्भज निषाद, मोतीराम बौद्ध, सोहनलाल बाल्मीकि, आगरा से आए हुए पूर्व युवा अध्यक्ष  संजय फौजदार जी, गोरव मालिक, विश्वनाथ सिंह, बनय सिंह कुंतल, अनुराग चौधरी, धीरज चौधरी, मनोज ढाका, कामरान कुरैशी, फौजदार, संतोष चाहर, मो0 वसीम आदि माैजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.