डॉक्टर पर जानलेवा हमला कर 20 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देने वाला लुटेरा बिहार से गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​

डॉक्टर पर जानलेवा हमला कर 20 लाख की लूट की वारदात को अंजाम देने वाला लुटेरा बिहार से गिरफ्तार | New India Timesमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के थाना पिपलानी अंतर्गत सिद्धार्थ लेक सिटी निवासी डॉक्टर आर एस सहाय 55 वर्ष को 13 जून को कैंची से वार कर गंभीर रूप से घायल कर करीब 20 लाख रूपये कीमती जेवर व नगदी लूटकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

भोपाल एसपी साउथ सिद्धार्थ बहुगुणा ने आज गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मीडिया को बताया कि आरोपी पमपम यादव को उसके गांव पूर्णिया बिहार से गिरफ्तार किया गया है। 

आज गुरुवार को भोपाल में आरोपी पमपम यादव को कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट उसे पुलिस हिरासत में दे दिया है। पुलिस रिमांड में लेकर पुलिस उससे कड़ी पूछताछ की कर रही है। पूछताछ में अन्य वारदातों के भी खुलासा होने की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.