ग्वालियर शहर में चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाले दो सिरफिरे गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​
ग्वालियर शहर में चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाले दो सिरफिरे गिरफ्तार | New India Timesग्वालियर शहर के अलग अलग इलाकों में अनजान लोगों पर चाकुओं से हमला कर ढाई घंटे तक शहर में दहशत फैलाने वाले स्कूटर सवार दो सिरफिरों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जबकि अभी कुछ सिरफिरे फरार हैं।

 मिली जानकारी के मुताबिक़ कुछ स्कूटर सवार सिरफिरों ने मंगलवार की रात आकाश, श्याम, विष्णु, दिलीप और किशोर को चाकू मारकर घायल कर दिया था, जिनमें से एक की हालात गंभीर है। बदमाशों ने रात ग्यारह बजे गोल पहाड़िया पर स्टेशनरी की दूकान चलाने वाले किशोर झा पर भी चाकू से हमला किया था लेकिन वह बच गया था। इन घटनाओं के बाद शहर में दहशत फैल गया था। पुलिस ने एक प्रत्यक्षदर्शि की निशानदेही पर एक युवक की शिनाख्त की और उसके जरिये बाकी दो मुख्य आरोपियों तक पहुँच गई। पुलिस ने बैताल वाल्मीकि और विवेक नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार इन सिरफिरों ने प्रेमिका ने स्कूटर मांगी थी और जम कर शराब पी फिर इन वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

By nit