मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस के बुरहानपुर जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक कैलाश कुंडल एवं कांग्रेस के बुरहानपुर जिला सह प्रभारी एडवोकेट यशवंत सिलावट उसे लेकर दौरे पर रहे। इस दौरान ग्राम लोनी में सरपंच द्वारा गांधी चौपाल के कार्यक्रम में कांग्रेस जिला प्रभारी एवं कांग्रेस जिला सह प्रभारी ने शिरकत की। अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता इदरीस खान (बहादरपुर) ने बताया कि इस दौरान जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक कैलाश कुंडल एवं जिला सह प्रभारी एडवोकेट यशवंत सिलावट, ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष किशोर महाजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में बहादरपुर के शाहिद जमील को महामंत्री अल्पसंख्यक कांग्रेस का नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्राम के कांग्रेस के धन्नालाल महाजन, सुरेश बोदडे, हीरालाल महाजन,अमजद खान, हेमंत पाटिल, सुनील मेम्बर आदि ने बधाई दी।
