मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पति पत्नियों के बीच घरेलू विवादों के चलते तीन विभिन्न प्रकरणों में गहन समझाइश के बाद घर टूटने से बचाने में अंततः परिवार परामर्श केंद्र जुन्नारदेव सफल हो गया जबकि एक प्रकरण जिसमें पती-पत्नी दोनों ही ने क्रमशः अन्यत्र अन्य महिला, पुरुष के साथ निवास करना शुरू कर दिया को न्यायालय की शरण के साथ मामला समाप्त कर दिया गया साथ ही साथ अन्य तीन विभिन्न प्रकरणों में समझौते की संभावना नहीं प्रतीत होने पर पक्षकारों को न्यायालय की सलाह देकर प्रकरण नस्तीबद्ध कर दिए गए।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के के अवस्थी के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप कुमार शर्मा सहित प्रीति श्रीवास्तव व रश्मि राय के परामर्श प्रदान कर उक्त प्रकरणों सहित कुल तेरह मामलों की सुनवाई की।
