रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का दमुआ में इंदिरा चौक बस स्टैंड पर चुनावी सभा में उमड़ा जनसैलाब दमुआ नगर पालिका परिषद में आगामी 27 सितंबर को पार्षद पद का चुनाव किया जाना है। आज चुनाव के आखिरी दिन चुनावी सभा में विधायक सुनील उईके ने नगर पालिका मे कांग्रेस के कार्यकाल मैं पेयजल की बेहतरीन व्यवस्था सभी मार्गो गलियों में प्रकाश व्यवस्था की उपलब्धि बताएं, वही सभी वार्ड स्वच्छता के कारण कचरा मुक्त, घुड़ा मुक्त की उपलब्धि गिनाई। कमलनाथ जी ने शिवराज सिंह के संबल योजना बंद करने के जवाब में कहां की हमने संबल योजना बंद नहीं की बल्कि इसमें इनकी पार्टी के अपात्र लोगों को हटाया है। शिवराज जी को झूठ बोले खाना हजम नहीं होता। पट्टे के बारे में इन्होंने कई बार घोषणा की है लेकिन आज तक पट्टा वितरण नहीं किया। इनको पता भी नहीं कि पट्टा कैसा होता है। पट्टे की लड़ाई तो हमने सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी है आप सब जनता जानते हैं। डब्ल्यूसीएल के पास जो जमीन लीज पर है वह शासन की है अगर वह कोई खदान नहीं खोलते हैं तो उनकी लीज खत्म कर शासन अपने अधीन कर भूमिहीन को आवासीय पट्टा देकर उन्हें आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। शिवराज जी तो हजारों घोषणाएं कर चुके हैं वह तो जहां नदी ना हो वहां पुल की भी घोषणा कर देते हैं बहुत बड़े कलाकार है। जनता सब जानती है हम घोषणा नहीं करते हमने अपने अल्पकालीन की सरकार में किसानों का कर्जा माफ किया, गरीबों की पेंशन को दुगना किया। कई सड़कें पुल पुलिया बनाई। नौजवानों के रोजगार के लिए योजना हमने बनाई किन्तु इन्होंने किस तरह सरकार गिराई आप सब जानते हैं। इन्होंने संविधान के खिलाफ काम किया हम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान की रक्षा के लिए इनके जैसा नहीं किया। आज उन्होंने संविधान के खिलाफ लोगों में नफरत भाई चारा खत्म किया। हमारे देश में कितनी जाति कितने धर्म कितने देवी देवता है। सब लोग अपने अपने धर्मों का भाईचारे से पालन कर रहे हैं। लेकिन भाजपा संविधान के खिलाफ काम कर रही है। अब आपको देखना है कि आप कैसा भविष्य अपने आने वाले नौजवानों के लिए तय करते हैं। आप किस विचारधारा के साथ जाते हैं यह आपको तय करना है। मैंने तो आपका वोट नहीं आपका प्रेम पाया है। मैं जब आपके प्रेम को देखता हूं तो मुझे गर्व महसूस होता है। इस चुनावी सभा में सभी वार्ड पार्षद का परिचय कमलनाथ जी और जनता जनार्दन से कराया गया। सभी ने कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए आह्वान किया है। इस सभा में सभी वार्ड के प्रत्याशी, कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी और सभी वार्डो से आए हुए भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। चुनावी सभा ऐतिहासिक रही।
