सांसद नकुलनाथ से मिले मुख्यमंत्री आवास योजना के परेशान हितग्राही, बैंकों की जबरिया वसूली रुकवाने की लगाई गुहार | New India Times

जमशेद आलम, छिंदवाड़ा/भोपाल (मप्र), NIT:

सांसद नकुलनाथ से मिले मुख्यमंत्री आवास योजना के परेशान हितग्राही, बैंकों की जबरिया वसूली रुकवाने की लगाई गुहार | New India Times

असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा के नेतृत्व में संगठन के अमरवाड़ा विधानसभा अध्यक्ष बबलू डोहरिया एवं सहेश कुमार सिरसाम चिखली मुकासा के साथ सैकडों मुख्यमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने सांसद नकुलनाथ से मुलाकात कर मांगपत्र दिया। सांसद नकुलनाथ जी से मिलने से पहले सीएम आवास योजना के हितग्राहियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर बैंक द्वारा दिए गए नोटिसों को वापस किया और वसूली रुकवाने की मांग की। हितग्राहियों ने सांसद नकुलनाथजी को सीएम आवास योजना के तहत दी गई आर्थिक सहायता की वसूली की जानकारी दी और वसूली रुकवाने का आग्रह किया. जिले में सीएम आवास योजना के 21,700 हितग्राही हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री ने बैंकों से 1 लाख का लोन पक्के मकान बनवाने के लिए दिलाया था और लोन चुकाने की जिम्मेदारी सीएम ने खुद ली थी, अब बैंकें उसकी वसूली के नोटिस दे रही हैं और मकान कुर्क करने की धमकी दे रही हैं।
मुख्यमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वासुदेव शर्मा ने कहा कि सरकारी योजनाएं गरीबों की मदद के लिए बनाई जाती हैं, मुख्यमंत्री आवास योजना भी इसलिए ही शुरू की गई थी लेकिन आज सरकार सीएम आवास के हितग्राहियों से दी गई सहायता वापस मांग रही है, नोटिस भेज रही है जो पूरी तरह गलत है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.