धौलपुर जिला के बाड़ी में उस्मानी समाज का मीटिंग हुआ संपन्न | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर जिला के बाड़ी में उस्मानी समाज का मीटिंग हुआ संपन्न | New India Times

उस्मानी समाज की मीटिंग का आयोजन शंभू रिसॉर्ट बाड़ी में की गई जिसमें उस्मानी समाज के अध्यक्ष का चुनाव हुआ. अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से इस्हाक़ उस्मानी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया और उपाध्यक्ष पद के लिए मुस्तकीम उस्मानी को निर्विरोध चुना गया. इस प्रोग्राम में बाड़ी के तमाम उस्मानी समाज के जिम्मेदार लोगों ने शिरकत की. संचालन अकबर उस्मानी ने किया. मीटिंग में समाज में फैली रही बुराइयों को दूर करने की पुरजोर अपील की गई और शिक्षा पर जोर दिया गया जिससे समाज उन्नति कर सके और समाज देश के विकास में योगदान दे सके. इस प्रोग्राम में मुस्लिम समाज बाड़ी के अध्यक्ष जनाब सैफ सईद खान, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शकील कुरैशी, वार्ड पार्षद नजीर खान, पार्षद प्रतिनिधि इस्माइल खान, पार्षद प्रतिनिधि समीर खान, हाजी जलालुद्दीन बिस्सू उस्मानी, शेरा उस्मानी, फजलू उस्मानी आदि लोगों ने अपने विचार रखे. इस मौके पर शहीद उस्मानी, वहीद उस्मानी, गफ्फार खान, राजू खान, सुल्तान फौजी, नईम खान, मेंहदी हसन, भोलू भाई, नजीर छीतापुरा वाले, हमीद भाई, इमरान एडवोकेट, इस्लाम जाएगा वाले, रफीक खान, निसार खान, रसीद खान, इमरान खान, शौकीन खान आदि लोग मौजूद थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.