अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

कल देर रात उप्र शासन द्वारा प्रशासनिक फेर बदल करते हुये कई जिलों के जिलाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया। स्थानांतरण में पीलीभीत के जिलाधिकारी पुलकित खरे का ट्रांसफर कृष्ण की नगरी मथुरा में किया गया है। इस से पहले वह बनारस, हरदाेई, पीलीभीत जनपदों में बेहतर कार्य करने के लिए जाने जाते हैं।
धार्मिक व विकास परक विचारधारा के धनी जिलाधिकारी पुलकित खरे को कल रात शासन ने मथुरा का जिलाधिकारी बनाया है। श्री खरे की कार्यशैली निश्चित ही मथुरा जिले में अपनी छाप छोडेगी। मथुरा के वर्तमान जिला अधिकारी नवनीत चहल अब आगरा के जिलाधिकारी हाेंगे।
