मेघनगर क्षेत्र की प्रखियात संत अर्नाल्ड स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने गुरुजनों के चरण स्पर्श कर दीं रंगारंग प्रस्तुतियां | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर क्षेत्र की प्रखियात संत अर्नाल्ड स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने गुरुजनों के चरण स्पर्श कर दीं रंगारंग प्रस्तुतियां | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर के संत अर्नाल्ड स्कूल में शिक्षक दिवस के उपलक्ष में सर्व प्रथम डॉक्टर सर्व पल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ शिक्षक दिवस कार्यक्रम की शुरुआत कर हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये. बच्चों ने शिक्षकों के चरण स्पर्श किए एवं शिक्षकों का सम्मान किया. कार्यक्रम का संचालन बच्चों द्वारा किया गया. कार्यक्रम में सेंट अर्नाल्ड स्कूल के मैनेजर फादर डिमेलो, प्रिंसिपल फादर एंड्स लोबो, सिस्टर जेनी, श्रीमती रेशमा जेम्स एवं समस्त शिक्षक गण स्टाफ एवं बच्चे उपस्थित रहें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का जोरदार आकर्षक प्रदर्शन कीया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article