नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दमुआ के शान्ति लाॅन में पार्षद पद की टिकटों को लेकर भाजपा में हुआ मंथन | New India Times

रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दमुआ के शान्ति लाॅन में पार्षद पद की टिकटों को लेकर भाजपा में हुआ मंथन | New India Times

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर शान्ति लाॅन में पार्षद पद की टिकटों को लेकर हुआ मंथन सभी 18 वार्ड के दावेदार और उनके समर्थक भारी संख्या में मौजूद रहे. सभी वरिष्ठों से सुझाव व रायशुमारी कर तय किया की सभी 18 वार्डों में तय किए गए स्थान पर दावेदार और उनके समर्थकों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक में दावेदारों का पैनल बनाकर जिला व प्रदेश स्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद टिकटों का वितरण किया जाएगा उस प्रत्याशी को भाजपा परिवार जिताने का काम करेगा उक्त जानकारी परासिया के पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया, एवं जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी दमुआ चुनाव प्रभारी द्वारा दी गई। इस बैठक में विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर,पूर्व विधायक नत्थनशा कवरैती, पूर्व विधायक हरिशंकर उईके जिला महामंत्री योगेश साहू, मंडल अध्यक्ष मोनू साहू, मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद फहीम पूर्व पार्षद मोहन पाल, पूर्व पार्षद यशवंत पवार, सूरज चौधरी, महिला अध्यक्ष रजनी सोहन चौहान, सैकड़ों महिला कार्यकर्ता सभी प्रकोष्ठ के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।

By nit

One thought on “नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दमुआ के शान्ति लाॅन में पार्षद पद की टिकटों को लेकर भाजपा में हुआ मंथन”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.