Edited by – Bhairu Singh Rajpurohit; पटना (बिहार), NIT;
जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में आज जदयू की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कंचन गुप्ता ने प्रदेश टीम का विस्तार करते हुए शाहीन अख्तर को जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
इस अवसर पर जदयू की प्रदेश सचिव माधुरी कुमारी के साथ जदयू के कई पदाधिकारी मौजूद रहे और माधुरी कुमारी ने शाहीन अख्तर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर गुलदस्ता भेंट कर अभिनन्दन किया।
जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर शाहीन अख्तर ने श्रीमती कंचन गुप्ता के साथ जदयू की पूरी टीम का आभार व्यक्त करते कहा की पार्टी ने जो जिम्मेदारी सुपुर्द की है उसे निष्ठा के साथ निभाते हुए नितीश कुमार सरकार द्वारा जारी जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने का प्रयास कर आम जन को राहत प्रदान करने का कार्य करेंगी ।
