राष्ट्रीय खेल दिवस पर शफीक खान शूटिंग रेंज पर खेल प्रतिभाओं का किया गया सम्मान | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय खेल दिवस पर शफीक खान शूटिंग रेंज पर खेल प्रतिभाओं का किया गया सम्मान | New India Times

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शफीक खान शूटिंग रेंज पर खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिसमें ब्वॉयज केटेगरी में जैदान अंसारी, आमीर हुसैन, कृष्णा साहू, प्रणव बिरोका, सैयद फिकर अली, अली मुर्तुजा खान, अली आलम, लोकेंद्र यादव, कुनाल साहू, शुभ साहू आदि. वहीं गर्ल्स केटेगरी में समिया खान, अरहमना तनवीर, मरियम अली, जुबैरिया अली, गूरी गुजर, स्वस्ति जैन, मुताहरा, समिना एवं रिमशा रईस आदि खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। शफीक खान शूटिंग रेंज में फन राइफल क्लब के ये खिलाड़ी साल भर से प्रैक्टिस कर रहे हैं जिनमें से कई लोगों ने एनआरआई के स्टेट चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और मेडल भी लाया है। वहीं दो शूटर्स ने नेशनल क्वालीफाई कर इंडिया टीम के लिए अभी अभी ट्रायल भी दिया है।

पिस्टल और राइफल के इन सभी शूटर्स को सोमवार को खेल दिवस के मौके पर शूटिंग परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न शूटिंग स्पर्धा में मेडल मौके पर मुख्य अतिथि डीसीपी मुख्यालय श्री विनीत कपूर (आई पी एस) ए.सी.पी शाहजहानबाद भोपाल श्री उमेश कुमार तिवारी, ए सी पी क्राइम श्री विक्रम सिंह रघुवंशी और पूर्व पार्षद, रेंज के संरक्षक अब्दुल शफीक खान ने सम्मानित किया। इस अवसर पर वार्ड 14 पार्षद शीबा मसूद अली ने खिलाड़ियों को बधाई दी वहीं.के श्री वाई. के. नगले नेरेंज के बेस्ट शूटर बॉय एंड गर्ल को 5 – 5 हजार का नकद इनाम दिया। शूटिंग रेंज के कोच मोहम्मद इदरीस एवं मोहम्मद बिलाल यहां कई सालों से हर उम्र के शूटर्स और फ्रेशर्स को ट्रेनिंग दे रहे हैं। जहां के कई खिलाड़ी नेशनल खेल चुके हैं। इदरीस खान ने बताया कि यहां जल्द आधुनिक रायफल लाने की कोशिश की जाएगी, नाममात्र की फीस है वह भी कई फ्रेशर्स की प्रतिभा देख कर उन्हें फीस भी माफ कर दिया जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि कुछ आधुनिक सुविधाएं मिल जाएं तो नेशनल के साथ इंडियन टीम में जरूर यहां के बच्चों को जरूर जगह मिलेगी।


मोबाइल मो इदरीस खान, कोच 9752426820

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.