मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना नवेगांव थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम तिरमउ में खेत में त्रिपाल लगाकर टार्च की रोशनी में आरोपी 52 पत्तों की महफिल सजाए बैठे थे, पुलिस पहुंची तो आरोपी फरार हो गए. 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नगदी बरामद की गई साथ ही साथ मोटरसाइकिल जप्त किया गया. आरोपी पुलिस को देख कर फरार हो गए पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही है. दस्तावेज के आधार पर पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही भी कर सकती है. इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय व पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही. पुलिस द्वारा निरंतर अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है. इस कार्रवाई से हड़कंप का माहौल बन चुका है. इसी कड़ी में पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए सात वाहन जप्त किए जिससे जुआरियों में भी दहशत का माहौल बन गया है।
