जनपद बागपत के स्वतंत्रता आंदोलन की सबसे महान पुस्तक का हुआ विमोचन | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

जनपद बागपत के स्वतंत्रता आंदोलन की सबसे महान पुस्तक का हुआ विमोचन | New India Times

बागपत के खेकड़ा कस्बे के रहने वाले सुप्रसिद्ध लेखक आविष्कार आर्य ने आजादी के अमृत महोत्सव पर जनपद बागपत के स्वतंत्रता आंदोलन की अब तक की सबसे महान पुस्तक को देश व दुनिया के सामने रखा। खेकड़ा के चैरी ब्लॉसम काईंड़र गारटन स्कूल में आयोजित एक भव्य समारोह में आविष्कार आर्य द्वारा लिखी गयी पुस्तक बागपत के चिराग का विमोचन किया गया। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में राजनैतिक, शैक्षिक, सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। आविष्कार आर्य ने बताया कि पुस्तक को पराधीन काल की ब्रिटिश जेलों के रिकार्ड, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान प्रकाशित पत्र-पत्रिकाओं, अनेकों ऐतिहासिक ग्रंथों के अवलोकन करने के उपरान्त लिखा गया है। इसमें जनपद बागपत के सैंकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों का सचित्र संग्रह है। पुस्तक विमोचन समारोह कार्यक्रम के संयोजक और जैन मिलन खेकड़ा के अध्यक्ष मनोज जैन ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आविष्कार आर्य ने बागपत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके वंशजों को बागपत के चिराग नामक पुस्तक लिखकर अनमोल उपहार दिया है। कहा कि जनपदवासी आविष्कार आर्य द्वारा हमारे महान पूर्वजों के बारे में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी सटीक जानकारी संग्रहीत करने और पुस्तक के माध्यम से जन-जन तक पहुॅंचाने के लिए सदैव उनके आभारी रहेंगें। इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध त्रिलोक तीर्थ धाम के प्रबन्धक त्रिलोक चन्द जैन, प्रसिद्ध साहित्यकार तेजपाल धामा, प्रसिद्ध एथलीट डा राघवेन्द्र चौधरी, यादव महासभा जिला बागपत के अध्यक्ष आनन्द यादव, ब्राहमण महासभा खेकड़ा के अध्यक्ष जयकिशन शर्मा, स्कूल के चेयरमैन शशिभूषण जैन, अध्यक्ष नितिन जैन, सचिव नरेश शर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने लोगों को संबोधित किया। आविष्कार आर्य और उनकी पुस्तक की प्रशंसा की व इस महान कार्य के लिए उनको पटका व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजीव जैन, दीपक शर्मा, सन्नी गुप्ता, अजय शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.