मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश स्व0 प्रा0 कारागार होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति, राज्य महिला कल्याण बाल विकास मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला के द्वारा कान्हा गौशाला नगर के मघई टोला में गौवंशियों को गुड़ व मिठाई खिलाकर माला पहनाई, मौके पर कान्हा गौशाला में निरीक्षण पर साफ सफाई व्यवस्था, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश उपलब्धता, हरा चारा भूसा आदि को देखकर कान्हा गौशाला में गौ वासियों के लिए सारी व्यवस्थाओं के उचित रखरखाव को देखकर मंत्रियों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया. निरीक्षण के समय राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ बाल्मीक, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त ए.के. सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता निर्माण एस के अंबेडकर, सहायक अभियंता विपुल कुमार, सहायक अभियंता जन प्रमोद चंद्र आर्य एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
