अवैध नशीली कफ सिरप तस्करी करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

भूपेंद्र पांडेय, रीवा (मप्र), NIT:

अवैध नशीली कफ सिरप तस्करी करते हुए दो आरोपी गिरफ्तार | New India Times

रीवा हनुमना थाना अन्तर्गत उपनिरीक्षक शैल यादव ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अपने सहयोगियों के साथ दो तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है.

थाना हनुमना पुलिस विभाग को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ था कि एक सफेद रंग की बोलेरो MP 53 TA 2016 गाड़ी उत्तर प्रदेश से अवैध नशीली कफ सिरप की खेप लेकर मिर्जापुर की तरफ से हनुमान थाना सीमा में प्रवेश करेगी. मुखबिर से प्राप्त सूचना पर हनुमना पुलिस थाना के उपनिरीक्षक शैल यादव द्वारा तत्काल प्रभाव से संज्ञान लिया गया जिसमें आरोपी को रंगे हाथ पकडने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देकर दबिश की कार्यवाही आरटीओ चैक पोस्ट हनुमना के लिए रवाना किया गया जहाँ हनुमान थाना उपनिरीक्षक शैल यादव के टीम के द्वारा घात लगाकर घेराबंदी करके हनुमना आरटीओ बैरियर के सामने दो तस्कर पाच खाकी कार्टून में कुल 580 शीशी नशीली कफ सिरप को जप्त करके रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों आरोपी तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपराध पंजीबध्द मुकदमा दर्ज किया गया है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.