ना धर्म देखते हैं ना जात देखते हैं यह तो रक्त वीर हैं रक्तदान देखते हैं... | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

ना धर्म देखते हैं ना जात देखते हैं यह तो रक्त वीर हैं रक्तदान देखते हैं... | New India Times

धौलपुर जिला के उमरेह गांव के निवासी डोंगर सिंह मीना की पत्नी की डिलीवरी होनी थी जिसको लेकर वह बारी सामान्य चिकित्सालय गए थे, बाड़ी सामान्य चिकित्सालय में डिलीवरी के दौरान अचानक से बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी थी जिस कारण तुरंत मरीज को धौलपुर रेफर करना पड़ा था ब्लीडिंग ज्यादा होने की वजह से ब्लड की काफी कमी आ चुकी थी जिस कारण डॉक्टर ने तुरंत तीन यूनिट ब्लड की डिमांड की थी. एक यूनिट ब्लड तो अटेंडर ने स्वयं डोनेट कर दिया था और दूसरा यूनिट उमरेह निवासी सुजान सिंह ने आकर डोनेट किया था, एक यूनिट की डिमांड और थी घर में और कोई ब्लड देने वाला नहीं था तो परिजन रक्त के लिए इधर उधर भटकने लगे. परिजनों ने परेशान होकर रात को ही दो बजे मानव सेवा को समर्पित सोच बदलो गांव बदलो टीम के रक्तदाता शीतलपुरा निवासी कमल सिंह मीना से संपर्क किया, कमल सिंह ने तुरंत केस को गंभीरता से लिया और अपने मित्र और भाई समान सालेसाहब मैढारी निवासी सोनसिंह मीना को कॉल किया, सौनसिंह तुरंत ब्लड देने को तैयार हो गए थे और अर्पण ब्लड बैंक धौलपुर पहुंचकर एक यूनिट रक्तदान कर मरीज को जीवनदान दिया. डोंगर सिंह के घर में एक कन्या रूपी लक्ष्मी का आगमन हुआ जिससे परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई. अब जच्चा और बच्चा दोनों सकुशल हैं, परिजनों ने रक्तदाता सुजान सिंह सोनसिँह और सोच बदलो गांव बदलो टीम के रक्तदाता कमलसिंह मीना का हार्दिक आभार व्यक्त किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.