मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नगर आयुक्त सन्तोष कुमार शर्मा ने प्रातःकालीन नगर क्षेत्र के चिनौर स्थित निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया। निरक्षण के समय नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्य के विषय में जानकारी चाही तो अधिशासी अभियंता जल निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्माण कार्य 23 जून 2023 तक पूर्ण होना प्रस्तावित है, साथ ही बताया गया कि निर्माण कार्य को तेजी से कराया जा रहा है, जो निर्माण कार्य मार्च 2023 तक पूर्ण होने की सम्भावना है।
नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को विशेष ध्यान रखा जाए, जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही न किये जाने के भी निर्देश दिए।
निरक्षण के दौरान महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, सहायक अभियंता जल प्रेमचंद्र आर्य, सहायक अभियंता निर्माण मनोज कुमार, सफाई एवं खाद्य निरक्षक एवं जल निगम के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
