वेतन की मांग को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

वेतन की मांग को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

झाबुआ जिले के पेटलावद के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को पिछले कई माह से वेतन को लेकर काफी परेशान होना पड़ रहा है वेतन न मिलने से नाराज आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के द्रारा बामनिया रोड़ से तहसील कार्यालय तक एक रैली निकालकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद के माध्यम से नायब तहसीलदार अजय चौहान को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ के सितंबर 2019 से जून 2022 तक के वेतन में त्रुटि हुई है पिछले 2 वर्षों से लगातार वेतन समय पर प्राप्त नहीं हो पा रहा है, कई बार जिला स्तर पर मामले की जानकारी देने के बाद भी कोई निराकरण नहीं हुआ जिससे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन देते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा मांग की गई जल्द से जल्द सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को वेतन को लेकर आ रही समस्या के मामले में निराकरण किया जाए अन्यथा आगे भी आंदोलन करने पर हमें मजबूर होना पड़ेगा

इस दौरान पेटलावद सहित क्षेत्र की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाए मौजूद थीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.