अल्पसंख्यक कांग्रेस बिल्किस बानो के दोषियों की रिहाई निरस्त करके उन्हें दोबारा जेल भेजने के लिए 22 से 28 अगस्त तक चलाएगी न्याय अभियान | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:22 अगस्त 2022। अल्पसंख्यक कांग्रेस बिल्किस बानो के दोषियों की रिहाई निरस्त करके उन्हें दुबारा जेल भेजने के लिए 22 से 28 अगस्त तक न्याय अभियान

अल्पसंख्यक कांग्रेस बिल्किस बानो के दोषियों की रिहाई निरस्त करके उन्हें दोबारा जेल भेजने के लिए 22 से 28 अगस्त तक चलाएगी न्याय अभियान | New India Times

अल्पसंख्यक कांग्रेस बिल्किस बानो के दोषियों की रिहाई निरस्त करके उन्हें दोबारा जेल भेजने के लिए 22 से 28 अगस्त तक न्याय अभियान चलायेगी।

प्रेस कांफ्रेस में डॉक्टर नादिर सलाम ने बताया कि एक हफ़्ते तक चलने वाले इस अभियान में महिला कॉलेजों और मोहल्लों में हस्ताक्षर अभियान, फेसबुक लाईव, जन सम्पर्क और कैंडल मार्च आयोजित होगा।

उन्होंने कहा कि 2008 में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट की जज यूडी साल्वी ने अपने फैसले में बिल्किस के बयानों को निर्भिक्ता भरा बताया था जिससे अपराधियों की सज़ा सुनिश्चित हो पायी थी। अगर गुजरात सरकार द्वारा बिल्किस के दोषियों की रिहाई पर सर्वोच्च न्यायालय चुप रहा तो भविष्य में कोई भी बलात्कार पीड़िता सरकारी संरक्षण प्राप्त अपराधियों से न्याय पाने के लिए साहस नहीं दिखा पाएगी।

उन्होंने कहा कि बिल्किस बानो के न्याय के लिए कांग्रेस संकल्पबद्ध है जबकि सपा और बसपा जैसी पार्टियां बिल्किस के मुद्दे पर एक बयान तक जारी नहीं करतीं। जिससे साबित होता है कि उन्हें मुसलमानों से सिर्फ़ वोट चाहिए। उनके साथ हो रहे अन्याय से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.