मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की साप्ताहिक बैठक में कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए जिसमें से परिवार परामर्श केंद्र द्वारा तीन मामलों पर समझौते कराए गए, तीन मामले न्यायालय के लिए पेश किए गए साथ ही अन्य 5 मामला को आने वाले सप्ताह का समय प्रदान किया गया. एक केस में पति पत्नी को काउंसलरों द्वारा समझाइश दी गई. पति पत्नी 4 महीने से अलग रह रहे थे जिनका 1 साल का मासूम बच्चा है, परामर्श दाताओं द्वारा पति को समझाइश दी गई पति ने अपनी सहमति दी जिसके बाद पति पत्नी और बच्चा अपने दादा दादी के साथ घर के लिए राजी खुशी रवाना हुए. अन्य मामलों में भी पति पत्नी को पारा मतदाताओं द्वारा आपसी रजामंदी के साथ जीवन यापन करने की समझाइश दी गई एसडीओपी के के अवस्थी के मार्गदर्शन में एडवोकेट आहुति शर्मा प्रीति श्रीवास्तव द्वारा पक्षकारों को समझाइश दी गई।
