यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जश्ने ईद मिलादुन्नबी हर साल की तरह इस वर्ष भी बारहवीं शरीफ का त्यौहार मनाया जाएगा. धौलपुर शहर काजी मोहम्मद मतीन खान गौरी द्वारा निजामुद्दीन पहलवान को सदर नियुक्त किया गया है. मुस्लिम कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहनाकर सदर पहलवान निजामुद्दीन का स्वागत किया गया. शहर काजी मतीन खान गौरी के नेतृत्व में जश्ने ईद मिलादुन्नबी प्रोग्राम होंगे जिसमें इस मौके पर एडवोकेट माहिर हसन रिजवी, इमरान खान, आशु अब्बासी, हाजी मुफीदा साहब, फैजान खान सूफी, इमरान हसन फसहाती, एजाज खान, हमीद पार्षद, अरशद फारुख उस्मानी, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग धौलपुर. जश्ने ईद मिलादुन्नबी के सदर निजामुद्दीन पहलवान ने कहा कि जुलूस तकरीर प्रोग्राम प्रशासन के दिशा निर्देश अनुसार एवं धौलपुर शहर काजी साहब के नेतृत्व में होगा. शहर काजी मतीन खान गौरी ने बताया कि इस्लामिक नौ अक्टूबर को बारहवीं शरीफ का जुलूस मोहब्बत एकता के साथ निकाला जाएगा.
