औधोगिक क्षेत्र में दूषित जहरीले केमिकल से भरे टेंकर को खाली होते ग्रामीणों ने पकड़ा | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

औधोगिक क्षेत्र में दूषित जहरीले केमिकल से भरे टेंकर को खाली होते ग्रामीणों ने पकड़ा | New India Times

मेघनगर के औद्योगिक क्षेत्र में विगत रात्रि 8 बजे के लगभग झील ऑर्गेनिक फेक्ट्री से टेंकर के माध्यम से केमिकल का पानी एकेविन क्षेत्र में स्थित भूखंड क्र 174, 175 B खाली पड़ी जमीन में छोड़ा जा रहा था जहाँ ग्रामीण संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मौके पर टैंकर को पकड़ा और पुलिस प्रशसन को अवगत कराया.
सुबह औद्योगिक क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में आस पास से ग्रामीण एवं विभिन्न संगठनों ने पहुंच कर थांदला मेघनगर हाइवे मार्ग पर चक्काजाम कर झील ऑर्गेनिक केमिकल प्लांट पर कार्यवाही की मांग करते हुए केमिकल प्लांटो को पूर्णतः बंद करने की बात पर डटे रहे।

औधोगिक क्षेत्र में दूषित जहरीले केमिकल से भरे टेंकर को खाली होते ग्रामीणों ने पकड़ा | New India Times

ग्रामीणों के समर्थन में मेघनगर नगर परिषद अध्यक्ष एवं भाजपा पार्षद के साथ नगरवासी भी मोके पर पहुंच गये एसडीएम तहसीलदार थाना प्रभारी की टीम ने मौके पर पहुंच कर चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को कड़ी से कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया और मौका का पंचनामा बनाकर टैंकर को थाना मेघनगर में खड़ा किया गया.

एसडीएम ने बताया कि जिस भी कंपनी का टैंकर है उस पर कर्यवाही की जाएगी. पूरे मामले में एकेविन अधिकारी नदारद रहे. दूरभाष के माध्यम से जानकारी मांगने पर उन्होंने मीडिया कर्मियों को बहार होने का बताकर देर से ऑफिस पहुँचकर जानकारी देने की बात कही. वर्षों से दूषित केमिकल की मार झेल रहे नगरवासियों को अब जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से उचित एवं कठोर कार्यवाही की आस है.

केमिकल से भरे टेंकर को ग्रामीणों द्वारा पकड़कर हमें सूचना दी गई, मौके पर हमने पंचनामा बना लिया है और आगे उचित कार्यवाही के लिए भेजा जायेगा: तरुण जैन, एसडीएम मेघनगर.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article