एक करोड़ से अधिक की हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में पांच आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ 7 लाख 15 हज़ार रुपए, 4 तमंचे कारतूस बरामद | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एक करोड़ से अधिक की हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में पांच आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ 7 लाख 15 हज़ार रुपए, 4 तमंचे कारतूस बरामद | New India Times

शाहजहांपुर जिला पुलिस ने महज 48 घंटे में एक करोड़ से अधिक की हुई चोरी की घटना में शामिल पांच आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर 1 करोड़ 7 लाख 15 हज़ार रुपए रूपये कैश, चार तमंचे कारतूस बरामद किया है।

थाना चौक कोतवाली क्षेत्र स्थित शराब कारोबारी के ऑफिस में कार्यरत राहुल मिश्रा ने अपने साथी सुधीर यादव के साथ ऑफिस के सभी कर्मचारियों को मुर्गा पार्टी की दावत दी और उसी दावत में उसने नशीला पदार्थ मिलाकर सबको बेहोश किया और रात को ऑफिस से कैश लेकर अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से फरार हो गया।

एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक सहित जिले के तमाम अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. घटना के खुलासे के लिए एसपी ने एसओजी सहित छह टीमों को घटना के जल्द खुलासे के लिए लगा दिया. आरोपी नेपाल भाग गए थे और वापस नेपाल से आकर पैसे का बंटवारा करने के लिए थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के नए पोस्टमार्टम हाउस के क्षेत्र में एकत्रित हुए. सूचना मिलने पर रोहित कुमार एसओजी प्रभारी, बृजेश कुमार सिंह चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, निरीक्षक संतोष कुमार कोतवाली, निरीक्षक राकेश कुमार चौहान कोतवाली, उ0 नि0 कुलदीप कुमार कोतवाली, उ0 नि0 ब्रिंजल सिंह यादव कोतवाली, हे0 कां0 उदयवीर सिंह एसओजी, जान प्रताप सिंह एसओजी, राम सजीवन एसओजी, तौसीम हैदर एसओजी, सुशील शर्मा एसओजी आदि पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई, खुद को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग की गई, पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए राहुल मिश्रा थाना पुवाया, गीतेश वर्मा थाना पुवाया, सुधीर यादव थाना गढ़िया रंगीन, जितेंद्र सिंह उर्फ नितेश गुप्ता थाना पुवाया, चंद्रभान को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया. इन के पास से चोरी के रूपए, चार तमंचा कारतूस बरामद किए गए. पूछताछ में आरोपियों ने घटना को करना स्वीकार किया. राहुल मिश्रा का करीबी चंद्रभान थाना पुवाया के घर बाकी पैसा गड्ढा करके छुपा होने पर पुलिस टीम को रवाना किया गया जहां से पुलिस ने लगभग 88 लाख रुपए बरामद किए, 1 करोड़ 7 लाख 75 हाजर में से पुलिस ने 1 करोड़ 7 लाख 15 हाजर बरामद कर लिए बाकी पैसे आरोपियों द्वारा खर्च किए हैं।

एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि शराब ठेकेदार के ऑफिस से एक करोड़ सात लाख ₹75 हाजर की चोरी राहुल मिश्रा व उसके साथी सुधीर यादव के द्वारा की गई थी, राहुल ने चोरी करने से पहले समस्त स्टाफ को रात में मुर्गा पार्टी की दावत दी और उसी में नशीला पदार्थ मिलाकर सब को बेहोश कर दिया और रात में ही सारा कैश लेकर फरार हो गया अपने साथियों के यहां भी कुछ रुपए छुपा दिए और सबसे मोटा अमाउंट लगभग 88 लाख रुपए राहुल मिश्रा के करीबी चंद्रभान के घर थाना पुवायां में गाड़ दिए गए जो पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए. एक करोड़ 7 लाख 15 हज़ार की रिकवरी की गई. गिरफ्तारी करने गई पुलिस टीम पर इनके द्वारा फायरिंग की गई लेकिन पुलिस ने संयम का परिचय देते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास एचआर तमंचे व कारतूस भी बरामद हुए हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.