मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भारतीय जनता पार्टी बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष श्री मनोज भीमसेन लधवे ने मंगलवार को जिला कार्यालय अटल कुंज परिसर स्थित अटल स्मृति स्थल पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े ने बताया कि इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे ने कहा कि स्व. अटलजी सर्वसमावेशी व्यक्तित्व वाले राजनेता थे और उन्होंने अपने व्यवहार से राजनीति में एक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जो अटलजी के नेतृत्व में खड़ी हुई है। श्री लधवे ने कहा कि अटलजी कहते थे छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता। अटल जी की पुण्यतिथि पर हम सभी कार्यकर्ता उनके विचारों, गुणों को अपने जीवन और अपने कार्य व्यवहार में उतारने का संकल्प लें।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य डाक्टर कविता ताई सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष विपुल कानगो, आनंद पाटीदार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव महाजन, डॉ. अरुण सूर्यवंशी, चंद्रेश भाले सहित अन्य मौजूद रहे।
