स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया | New India Times

अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया | New India Times
 विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा नेता टीकाराम पटेल, विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण यादव एवं चेयरमैन गोपीनाथ बक्शी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ननकू राम ने की। दीप प्रज्ज्वलन के बाद कुसुम साधना रागिनी आशा द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत कीईगई। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर सी वी राजपूत ने परिवार नियोजन पखवारा के बारे में जानकारी देते हुए बताया की सामाजिक जागरुकता के बिना कोई भी योजना सफल नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि लोग सरकारी विद्यालयों में अपने बच्चे पढ़ाएं और सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज कराएं तभी सरकारी योजनाएं सफल हो सकती हैं। इसके बाद मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि सरकारी योजनाएं अपने आप में क्रियान्वित होती हैं,  लेकिन समाज के सहयोग के बिना कुछ नहीं हो सकता।जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए हमें जागरुक होना पड़ेगा। उन्होंने क्षेत्र में चल रही बिजली की समस्या के बारे में बताया कि बिजली मंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विधानसभा में बिजली की समस्या से मुक्ति दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था भी जल्दी होने वाली है। उन्होंने बताया कि 102 नंबर पर फोन नहीं उठाया जाता, इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी और जल्दी ही समस्या का निदान होगा। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण इलाकों में लगाया जाएं और ग्रामीण जनता को इसकी जानकारियां दी जाएं। इसके बाद डॉक्टर के के राजपूत, डॉक्टर प्रतीक गुबरेले, सचिन तिवारी ने जनसंख्या नियंत्रण पर महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को नसबंदी में आगे आने के लिए पहल की अपील की। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण यादव, भाजपा नेता टीकाराम पटेल, चेयरमैन गोपीनाथ बक्शी,  मंडल अध्यक्ष कमलेश लंबरदार ने जनसंख्या नियंत्रण पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी ननकू राम ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि विस्फोटक होती जा रही है, जो आगे आने वाली पीढ़ी पर घातक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा अशिक्षा और गरीबी जहां होगी वह लड़का लड़की में भेद होगा। उन्होंने कहा कि समाज के साथ कंधा मिलाकर हम जब कार्य करेंगे तभी सरकारी योजनाएं सफल हो सकती हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.