सुहेल फ़ारूक़ी, वसई-विरार (महाराष्ट्र ), NIT;
शुक्रवार की दोपहर मुंबई से कुछ युवकों का ग्रुप वसई स्थित तुंगारेश्वर मंदिर में आया था। शाम 6 बजे के आसपास सभी युवक नदी में नहाने उतरे जिसमें दो युवक नदी के तेज बहाव में बह गए जिससे उनकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ वालीव पुलिस स्टेशन की हद में स्थित तुंगारेश्वर मंदिर वसई में युवकों का एक ग्रुप मुंबई से आया था। शाम लगभग 6 बजे सभी युवक नहाने के लिए तुंगारेश्वर नदी में उतर गए जहां पानी तेज बहाव में दो युवक बह गए।जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस निरीक्षक संजय हजारे ने तत्काल फायरब्रिगेड को बुलाया। पुलिस टीम और फायरब्रिगेड दोनों ने शव तलाश की लेकिन युवकों का पता नहीं चला। समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों की बरामद नहीं हो पाई है।
