मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एस. आनन्द पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे क्राइम कंट्रोल अभियान में निगोही पुलिस को सफलता मिली है, 1 किलो चरस 500 ग्राम गांजे के साथ बरेली जनपद का मादक तस्कर गिरफ्तार हुआ है।
रविंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना निगोही के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुनील कुमार मौर्या उप निरीक्षक राजकुमार सिंह आदि पुलिस टीम ने जितेंद्र कुमार उर्फ छोटू फतेहगंज पूर्वी जनपद बरेली को 1 किलो चरस 500 ग्राम कांजी एक इलेक्ट्रिक वेट मशीन छोटी एक मोबाइल किया बरामद।
पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह फतेहगंज पूर्वी का रहने वाला है और नेपाल से चरस लाकर जनपद बदायूं, बरेली से शाहजहांपुर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छे दामों में बिक्री कर देता है आज भी वह जनपद शाहजहांपुर में बेचने के लिए आया था इसी दौरान पुलिस ने धर दबोचा।
अभी पर एनडीपीएस की धाराओं में कार्यवाही कर पुलिस ने भेजा जेल।
