बिजली विभाग के लाइनमैन को लोकायुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT; ​
बिजली विभाग के लाइनमैन को लोकायुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Timesलोकायुक्त पुलिस ने आज एमपीएमकेवीवीसी बिजली विभाग के एक लाइनमैन को 600/- रूपए की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया है। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त अमित सिंह ने NIT संवाददाता को  बताया कि बिजली विभाग का लाइनमैन ओमप्रकाश ठाकुर ने एक मीटर बदलने के लिए फरियादी रामेन्द्र मोहन श्रीवास्तव निवासी प्रेमनगर से 600/-  रूपए मांगे थे। रामेन्द्र ने लोकायुक्त पुलिस को इसकी शिकायत की जिस पर लोकायुक्त ने आज शाम को  लाइनमैन को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। लोकायुक्त पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

By nit

One thought on “बिजली विभाग के लाइनमैन को लोकायुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article