पत्रकार के आफिस से चोरी हुए मोबाइल को स्वयं चोर ने पत्रकार के घर जाकर किया वापस | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पत्रकार के आफिस से चोरी हुए मोबाइल को स्वयं चोर ने पत्रकार के घर जाकर किया वापस | New India Times

पुलिस का एक और सरहानीय कार्य उस समय देखने को मिला जब पत्रकार संदीप शुक्ला का मोबाइल अचानक उनके कार्यालय से गायब हो गया. उन्होंने ग्वालियर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह मावई से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई तत्पश्चात बलवीरसिंह मावई ने इसे अपने संज्ञान में लेकर अपने सहयोगी हितेंद्र शर्मा (साइबर सेल) के साथ त्वरित कार्यवाही कर मोबाइल को ऑनलाइन होने का इंतज़ार किया और जैसे ही 2 दिन बाद मोबाइल ऑनलाइन हुआ तुरंत बलवीर सिंह ने उससे वॉइस कॉल के माध्यम से थाने में मोबाइल जमा करवाने के निर्देश दिए परिणामस्वरूप चोर इतनी दहशत में आ गया कि वह थाने तो नहीं गया अपितु अपने चेहरे को हेलमेट में छुपाकर पत्रकार संदीप शुक्ला के घर आया और डोरबेल बजाकर मोबाइल उनके दरवाजे पर रखकर गाड़ी से तुरंत भाग गया जिसकी तलाश अभी भी जारी है।

पत्रकार संदीप शुक्ला ने सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह और साइबर इंचार्ज ग्वालियर थाना हितेंद्र शर्मा का आभार माना और उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.