सागर जिले के देवरी ब्लॉक की कंजेरा पंचायत का मामला, मतदान के 10 दिन पहले सरपंच प्रत्याशी की हो चुकी है मौत, मतपत्र से नहीं हटा नाम, 255 वोटों के अंतर से हुई जीत | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर जिले के देवरी ब्लॉक की कंजेरा पंचायत का मामला, मतदान के 10 दिन पहले सरपंच प्रत्याशी की हो चुकी है मौत, मतपत्र से नहीं हटा नाम, 255 वोटों के अंतर से हुई जीत | New India Times

देवरी ब्लॉक की कंजेरा पंचायत में सरपंच पद के प्रत्याशी रविन्द्र सिंह की 22 जून को मौत हो गई, लेकिन मतपत्र से उनका नाम नहीं हटाया गया। एक जुलाई को पंचायत में वोटिंग हुई तो ग्रामीणों ने उन्हें 255 वोट से जिता दिया। निर्वाचन अधिकारी अब इस मामले में आगे निर्णय नहीं ले पा ‘रहे हैं इसलिए राज्य निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगा गया है।

कंजेरा पंचायत से सरपंच का चुनाव लड़ रहे रविन्द्र सिंह ठाकुर (53) की 22 जून को हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई थी। निधन के बाद उनका परिवार शोक में डूब गया।

निर्वाचन अधिकारियों को भी प्रत्याशी के निधन की कोई सूचना नहीं मिली। रविन्द्र के अलावा भी दो अन्य उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। एक जुलाई को पंचायत में मतदान हुआ तो ग्रामीणों ने सहानुभूति के तौर पर स्वर्गीय रविंद्र सिंह के पक्ष में मतदान किया.

कंजेरा पंचायत में मतदान की स्थिति

कुल मतदाता 1296

वोटिंग हुई 1043

नोटा 2

उम्मीदवार

1- स्व. रविंद्र ठाकुर
वोट मिले 512
(255 वोट से जीते )

2- चंद्रभान अहिरवार
257

3 विनोद सिंह
153

और उन्हें अपना सरपंच चुन लिया। रविन्द्र सिंह को 1043 में से 512 वोट मिले। दूसरे स्थान पर चंद्रभान उर्फ चंदन अहिरवार रहे। उन्हें 257 वोट मिले। स्व. रविन्द्र सिंह ने 255 वोट से चुनाव जीत लिया। रविन्द्र ‘सिंह इसके पहले भी इसी पंचायत से सरपंच रह चुके हैं। उनकी भाभी सिमलेश सुरेंद्र सिंह जनपद अध्यक्ष और उनके बड़े भाई सुरेंद्र सिंह जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

अभी चुनाव परिणामों की रिटर्निंग ऑफिसर के माध्यम से विधिवत घोषणा नहीं हुई है। आयोग से जो निर्देश मिलेंगे, आगे उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी: संजय दुबे, रिटर्निंग ऑफिसर, देवरी

निधन की स्थिति में परिजन को 72 घंटे पहले सूचना देना होती है लेकिन परिजन ने सूचना नहीं दी। 72 घंटे पहले सूचना मिलती तो दूसरे मतपत्र प्रिंट हो जाते। जिन उम्मीदवार की मृत्यु हुई है, वही चुनाव में विजयी रहे हैं। इस संबंध में निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगा गया है। आयोग जो निर्देश देगा, उस हिसाब से आगे निर्णय लिया जाएगा: दीपक आर्य, जिला निर्वाचन अधिकारी

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article