रक्षा समिति सदस्यों द्वारा आई.जी. ग्वालियर से किया गया सम्पर्क | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

रक्षा समिति सदस्यों द्वारा आई.जी. ग्वालियर से किया गया सम्पर्क | New India Times

जिला रक्षा समिति ग्वालियर के वरिष्ठ सदस्य डॉ. राजकुमार दत्ता, संतोष राठौर, विनय जैन पुष्प, जय राम साजवानी द्वारा ग्वालियर संभाग आई.जी. श्रीनिवास वर्मा जी से मुलाकात की गई! डॉ. दत्ता द्वारा नगर व ग्राम रक्षा समिति जिला गवालियर की विस्तृत जानकारी देकर सदस्यों द्वारा किये जा रहे कार्यो को विस्तार पूर्वक बताया गया साथ ही बताया गया कि वर्तमान मे कुछ थाना प्रभारी रक्षा समिति सदस्यों का सहयोग नही ले रहे है!वरिष्ठ सदस्य संतोष राठौर द्वारा सदस्यों को होने वाली परेशानी के संबंध मे आई.जी. महोदय से चर्चा की गई साथ ही सुझाव दिया गया कि ग्वालियर जोन के प्रत्येक थाने मे माह मे एक बार सदस्यों के साथ थाना प्रभारी द्वारा बैठक का आयोजन किया जाए! आई.जी. महोदय द्वारा बताया गया कि मेरी पूर्व मे जहाॅं भी पदस्थापना रही है मेने रक्षा समिति सदस्यों का निःस्वार्थ भाव से मेहनत के साथ कार्य देखा है इसलिए ग्वालियर ए.एस.पी. नोडल अधिकारी नगर व ग्राम रक्षा समिति से चर्चा कर ग्वालियर के प्रत्येक थाने मे कार्यरत सदस्यों की जानकारी लेकर सदस्यों से कार्य लेने के निर्देश दिये जायेंगे! इसके साथ ही सदस्यों की समस्याओ का भी समाधान किया जायेगा! इस मौके पर श्री नरेन्द्र शर्मा पी.ए.टू. आई.जी. जोन ग्वालियर भी उपस्थित रहे!

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.