मेघनगर रोटरी क्लब के पुर्व अध्यक्ष भरत मिस्त्री भोपाल में हुए सम्मानित | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, भोपाल (मप्र), NIT:

मेघनगर रोटरी क्लब के पुर्व अध्यक्ष भरत मिस्त्री भोपाल में हुए सम्मानित | New India Times

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल रोटरी इंटरनेशनल अवॉर्ड के आयोजन में रोटरी क्लब अपना मेघनगर के संस्थापक अध्यक्ष भरत मिस्त्री को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.

भरत मिस्त्री किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं क्योंकि मिस्त्री का नाम ही काफी है! क्योंकि इनकी मेहनत लगन और मानव सेवा के कार्यों को करने में हर पल तैयार रहने वाले भरत मिस्त्री को मानव जाति की सेवा करने में बड़ा आनन्द आता है!

भोपाल विधान सभा भवन में आयोजित रोटरी इंटरनेशनल अवॉर्ड सेरिमनी में रोटरी क्लब थांदला संजीवनी के गठन में आपकी अहम भूमिका है. भरत मिस्त्री को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान से नवाजा गया!

भोपाल रोटरी इंटरनेशनल मंडल 3040 की अवार्ड सेरेमनी मध्य प्रदेश विधानसभा के ऑडिटोरियम में मध्य प्रदेश मानव आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र जैन, मध्यप्रदेश विधानसभा प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह और रोटरी मंडल 3040 के गवर्नर कर्नल महेंद्र मिश्रा एवं रोटरी मंडल 3040 के डीजीपी व आगामी मंडलाध्यक्ष व मंडल पदाधिकारी की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।

मेघनगर रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष भरत मिस्त्री ने सम्मानित होने के बाद कहा कि क्लब के द्वारा अन्य आयोजन कर समाज सेवा के कार्य निरंतर जारी रखेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article