मतदान केंद्र की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मतदान केंद्र की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव में 218 बूथ क्रमांक बनाया गया है। जिसको परिवर्तन करने के लिए ग्राम वासियों ने एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे को कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि ढाकरवाडी से सिमरिया सागर की दूरी पांच किलोमीटर है भारी वर्षा में मतदाताओं को आवागमन करने में वृद्ध जनों को परेशानी उठानी पड़ेगी। इसलिए बूथ क्रमांक 218 को सिमरिया सागर करने हेतु आवाज़ उठाई गई। निमोटी 550, मंडला 259 सिमरिया सागर 485 वोटर्स है। जिन्हें बरसात में ढाकरवाडी मतदान करने जाना पड़ेगा भारी वर्षा के चलते क्षेत्र के नदी नालों में बाढ़ आती है। लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन में सिमरिया सागर में बूथ बनाया लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन में परिवर्तन किया जिसकी जानकारी ग्रामीणों को अब लगी तो चुनाव बहिष्कार करने का मन बनाया। इस दौरान बलराम उल्लास चंद, जितेंद्र,मंग्गू, क्रांति, राधिका,कविता, सुमत्रा,ममता,लालू प्रसाद, बद्री दिलीप संदीप खेमलाल, इंदिरा राजकुमार ,महेश, केदार, गोपाल कांशी नाथ, रमेश सभी यदुवंशी गण उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article