कीर्तिश केयर फाउंडेशन छिंदवाड़ा द्वारा विश्व नशा मुक्ति दिवस के पूर्व संध्या पर विभिन्न क्षेत्रों मे अपना योगदान देने वाली छिन्दवाड़ा की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह एवं ई साइकिल अनावरण कार्यक्रम हुआ संपन्न | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कीर्तिश केयर फाउंडेशन छिंदवाड़ा द्वारा विश्व नशा मुक्ति दिवस के पूर्व संध्या पर विभिन्न क्षेत्रों मे अपना योगदान देने वाली छिन्दवाड़ा की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह एवं ई साइकिल अनावरण कार्यक्रम हुआ संपन्न | New India Times

कीर्तिश केयर फाउंडेशन छिंदवाड़ा द्वारा विश्व नशा मुक्ति दिवस के पूर्व संध्या पर विभिन्न क्षेत्रों मे अपना योगदान देने वाली छिन्दवाड़ा की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह एवं ई साइकिल अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ.

पीजी कॉलेज रोड स्थित फाउंडेशन कार्यालय में नशा मुक्ति के क्षेत्र में विगत 28 वर्षों से कार्य कर रही संस्था मातृ सेवा संस्थान के संस्थापक श्री राकेश जी शर्मा एवं समाज सेवी अखिल सूर्यवंशी को शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया इस अवसर पर के.के.एफ की ओर से श्री सुधांशु जामकर पश्चिम अफ्रीका के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं नगर की वरिष्ठ समाजसेवी का श्रीमती डब्लू.एस ब्राउन ने मातृ सेवा संस्थान एवं राकेश शर्मा को सम्मानित किया साथ ही नेमा क्षारसूत्र संस्थान के संस्थापक और प्रसिध्द आयुर्वेदाचार्य डॉ पवन नेमा जो गत 10 दिनों से योग प्रशिक्षण नगर में करवा रहे थे..उनका भी सम्मान किया गया साथ ही समाज सेवी अखिल सूर्यवंशी का सम्मान समारोह किया गया. के.के.एफ के सहयोग से ऐरावत इलेक्ट्रो मैक के संस्थापक रुपम चक्रवर्ती द्वारा निर्मित इलेक्ट्रीक साईकिल का अनावरण भी सुधांशु जामकर एवं श्रीमती ब्राउन एवं अन्य अतिथियों ने किया. कीर्तिश केयर फाउंडेशन प्रतिमाह एक ई.साईकिल ज़रुरतमद लेकिन स्वाभिमानी व्यक्ति को बिल्कुल फ्री देगा. इस अवसर पर प्रसिध्द कारोबारी सुधांशु जामकर ने कहा कि नशा मुक्ति के क्षेत्र में इतने लंबे समय से सतत कार्य करते रहना किसी चुनौती से कम नहीं है. उन्होंने श्री राकेश शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए के.के.एफ द्वारा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. वहीं डॉ. नेमा को योग एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में भविष्य में अच्छा कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर के.के.एफ कार्यकारी निदेशक राहुल देव ठाकरे, यूनीकार्न अध्यक्ष ललीता सरवाईया, रुक्मिणी ठाकुर, अन्नदान टीम प्रभारी हर्षा बनोदे, सुनीता शर्मा, हेमन्त घोटे, पूजा चंद्रवंशी, दिव्या तिवारी, लक्ष्मी यदुवंशी, भानु धोटे, देवी वाघमारे , चैनसिंग चंद्रवंशी, अखिल सूर्यवंशी, सुधा तिवारी, निशा यादव, संदीप जैन आदि उपस्थित थे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article