तबादलों को लेकर विवादों में घिरे राजस्थान के चिकित्सा मंत्री मीणा, विधायक आमीन कागजी ने जताया विरोध | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

तबादलों को लेकर विवादों में घिरे राजस्थान के चिकित्सा मंत्री मीणा, विधायक आमीन कागजी ने जताया विरोध | New India Times

तबादलों को लेकर विवादों में घिरे राजस्थान के चिकित्सा मंत्री मीणा के खिलाफ जयपुर के किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक आमीन कागजी ने उनके क्षेत्र के चिकित्सकों का दूरदराज तबादला करने से नाराज होकर चिकित्सा मंत्री परशादी लाल मीणा के निवास के बाहर कार्यकर्ताओं के साथ पड़ाव डालकर नारेबाजी करने के पश्चात मंत्री ने बाहर आकर बातचीत की।
शांत स्वभाव के माने जाने वाले किशनपोल से कांग्रेस विधायक आमीन कागजी के क्षेत्र के चार चिकित्सकों का उन्हीं की सरकार के चिकित्सा मंत्री परशादी लाल मीणा ने दूरस्थ जिलों में तबादला करने पर वो खासे नाराज होकर जब मंत्री आवास के बाहर अपने कार्यकर्ताओं के साथ पड़ाव डालकर बैठ गये तो सब हक्के-बक्के रह गये। मंत्री परशादी लाल मीणा ने बाहर आकर विधायक को मनाने की कोशिश की लेकिन विधायक निरस्ती के आदेश देने पर अड़ गये। कुछ समय पश्चात मंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं के सामने ही खुले में आदेश निरस्त करने का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article