अज्ञात कारणों से लगी आग, चार ग्रामीणों के घर हुए जलकर खाक | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

अज्ञात कारणों से लगी आग, चार ग्रामीणों के घर हुए जलकर खाक | New India Times

बहराइच जिला के मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के कोतवाली मूर्तिहा अंतर्गत स्थित ग्राम गौरा पिपरा के मजरा नई आबादी में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। भीषण अग्निकांड की चपेट में आकर चार ग्रामीणों के घर जलकर खाक हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अज्ञात कारणों से लगी आग, चार ग्रामीणों के घर हुए जलकर खाक | New India Times

प्राप्त सूचना के अनुसार रविवार की दोपहर लगभग 2:15 बजे गांव निवासी जटाशंकर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के वक्त सभी लोग घर से थोड़ी दूरी पर स्थित अपने खेत में काम कर रहे थे। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े। तब तक आग की लपटों ने पड़ोसी ओम प्रकाश चौहान, सुखदेव और अशोक चौहान के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चला कर आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक ग्रामीण आग बुझा पाते तब तक आग की चपेट में आकर चारों ग्रामीणों के साथ जलकर खाक हो गए । स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना फोन द्वारा तहसील प्रशासन को दी। स्थानीय ग्रामीण सरदार गुरु साब सिंह ने बताया कि यदि पास में पंपिंग सेट ना लगा होता तो आग न बुझ पाती और पूरा गांव जलकर खाक हो जाता।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article