कांग्रेस के उम्मीदवार को एतिहासिक मतों से विजय बनाना है: पर्वेक्षक साबिर फिटवेल. मेघनगर नगर परिषद चुनाव को लेकर बैठक सम्पन्न | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कांग्रेस के उम्मीदवार को एतिहासिक मतों से विजय बनाना है: पर्वेक्षक साबिर फिटवेल. मेघनगर नगर परिषद चुनाव को लेकर बैठक सम्पन्न | New India Times

मध्यपदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के आदेश अनुसार झाबुआ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मेघनगर नगर परिषद हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक साबिर फिटवेल द्वारा गुरुवार को थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया के नेत्तव में बैठक रखी गई जिसमें झाबुआ से आए पर्यवेक्षक साबिर फिटवेल ब्लॉक अध्यक्ष यामीन शेख द्वारा नगर के सभी 15 वार्ड के पार्षद प्रत्याशी भी उपस्थित थे।

पर्यवेक्षक साबिर फिटवेल द्वारा उपस्थित सभी उम्मीदवारों एवं टिकट के दावेदारों को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी किसी को भी उम्मीदवार बनाएं सभी को मिलजुल कर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को विजय बनाना है।

फिटवेल ने संबोधित करते हुए कहा कि टिकट किसी एक उम्मीदवार को ही मिलना है। हम सबको मिलकर कांग्रेस उम्मीदवार को ही चुनाव जीतना है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मेघनगर नगर परिषद चुनाव सह प्रभारी के रूप में अनूप भंडारी व मेहबूब सुलेमान को भी दायित्व सौंपा गया है।

इस अवसर पर महिला अध्यक्ष शायदा भाबोर, अनूप भंडारी, मेहबूब सुलेमान शेख, अली असगर बोहरा, युथ कांग्रेस विधान सभा उपाध्यक्ष अरुण ओहारी, जिला युवा कांग्रेस आई टी सेल अध्यक्ष शाहरुख खान, युथ कांग्रेस कोषाध्यक्ष अमित लालवानी, आनंदी पड़ियार, राकेश गामंड, कलसिंह भूरिया, कालू बासोड, सोहेल शेरानी, शैतान प्रजापत, अमन शैख, रोशन बारिया, राजा मानसिंह, रोहित राठौर, दिनेश वैरागी, मनीष जैन, रामसिंह वसुनिया आदी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article