अज्ञात कारणों से लगी आग में घर की सारी गृहस्थी जलकर हुई राख | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

अज्ञात कारणों से लगी आग में घर की सारी गृहस्थी जलकर हुई राख | New India Times

बहराइच जिला के फखरपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर दरहेटा में अचानक लगी आग ने अपनाया विकराल रूप ले लिया, अज्ञात कारणों से लगी आग की लपटें देखते ही देखते इतनी तेज हो गई कि आसपास के लोग दौड़ कर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे आग की लपटों के कारण काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. रसूलपुर के मजरा कुर्मी पुरवा में अज्ञात कारणों से लगी आग में गंगाराम का घर जलकर राख हो गया, घर में रखा सारा सामान भी जल गया।

इस संबंध में तहसीलदार कैसरगंज शिव प्रसाद ने बताया कि राजस्व कर्मचारी क्षेत्रीय लेखपाल को सूचित किया गया है कि मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन कर हर संभव मदद पहुंचाई जाएगी। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गंगाराम का काफी नुकसान हो गया फांसी खड़ी गाड़ियों को अगर हटाया नहीं गया होता तो वह भी आग की लपेटे में आकर जलकर राख हो गई होती । ग्राम प्रधान मनफूल खान ने कहा की पीड़ित की हर संभव मदद की जाएगी. गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में किसी तरह की जान हानि नहीं हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article