जिला अस्पताल धोखाधड़ी व शासकीय राशि ग़बन मामले में लालबाग पुलिस ने तीसरे आरोपी अशोक पठारे को 5.93 लाख रूपये कैश के साथ किया गिरफ़्तार | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जिला अस्पताल धोखाधड़ी व शासकीय राशि ग़बन मामले में लालबाग पुलिस ने तीसरे आरोपी अशोक पठारे को 5.93 लाख रूपये कैश के साथ किया गिरफ़्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में लालबाग पुलिस द्वारा जिला अस्पताल धोखाधड़ी प्रकरण में सूक्ष्मता से विवेचना करते हुए साक्ष्य व पूछताछ के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी लगातार जारी है। वर्ष 2020-21 में जिला अस्पताल में हुई धोखाधड़ी व शासकीय राशि ग़बन के मामले में लालबाग़ पुलिस ने जिला अस्पताल के तत्कालीन आरएमओ प्रतीक नवलखे के ख़िलाफ़ अपराध क्रमांक 347/22 धारा 420, 406, 409, 120-B भा.द.वि. का दर्ज किया था। जिसमे बाद में धारा 13(द) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम बढ़ाई गई थी। प्रकरण में पुलिस ने तीसरे आरोपी अशोक पिता तेजराम पठारे , उम्र 57 साल, निवासी गीतादत्त नगर बुरहानपुर को गिरफ़्तार कर लिया है। अशोक जिला अस्पताल में लेखा शाखा का मुख्य बाबू है। उसने वर्ष 2020-21 के दौरान शासकीय राशि के फ़र्जी बिल जारी किए। पुलिस ने अशोक पठारे से 5,93,000/- (पाँच लाख तिरानवे हज़ार) की नगदी, शासकीय बिल व नोटशीट जप्त की है। इससे पहले जिला अस्पताल धोखाधड़ी मामले में लालबाग़ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर चुकी है।मुख्य आरोपी प्रतीक नवलखे द्वारा शासकीय राशि की धोखाधड़ी कर डाली गई थी। पुलिस द्वारा अस्पताल से जप्त रिकॉर्ड व बैंक खातों की जाँच से यह सामने आया कि कोरोना काल के दौरान जिला अस्पताल के खाते में विभिन्न मदों में राशि आई थी जिसमें अस्पताल के रेगुलर खाते में 2,69,31,000(दो करोड़ उनसत्तर लाख इकतीस हज़ार), रोगी कल्याण समिति के खाते में 2,95,48,000 (दो करोड़ पिंचानवे लाख अड़तालीस हज़ार) व एन.एच.एम. के खाते में 2,80, 83,000 ( दो करोड़ अस्सी लाख तिरासी हज़ार) इस तरह कुल 8,45,62,000(आठ करोड़ पैंतालीस लाख बासठ हज़ार) की राशि अलग-अलग खातों में डालकर निकासी की जाना पाया गया है। पुलिस द्वारा बैंकों से अन्य खातों की जानकारी प्राप्त की जा रही है। प्रकरण धोखाधड़ी व शासकीय राशि ग़बन से सबंधित है इसलिए पुलिस द्वारा विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जाँच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article