आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बज़्मे नूरी कमेटी छिंदवाड़ा के द्वारा रिंग रोड झण्डा के अंजुमन मैरिज लॉन में फिक्रे अहले मुआशरा कॉन्फ्रेंस सेमिनार हुआ जिसमें सैय्यद महमूद असरफ साहब यू.पी., मोहम्मद मन्नान रज़ा साहब बरेली शरीफ, डॉ.अहमद नईमी साहब दिल्ली, खालिद अय्यूब मिस्बाही साहब जयपुर, फैज़ अहमद मिस्बाही साहब नागपुर से तसरीफ लाये! सभी हजरातों ने बारी बारी से अपने बयान बज़्मे नूरी में मोमिनों तक पहुँचाया और उनके द्वारा सेमिनार में पहुँचे मोमिनों के सवालों के जवाब भी दिये गये! बज़्मे नूरी कामेटी के इस प्रोग्राम में कमेटी के सदर अबू उबैद रज़ा हनफ़ी, महमूद अशरफी, शरीक भाई, रिजाल भाई, नुरुल हसन सहित कमेटी के अन्य सदस्यों के द्वारा कोरोना जैसी महामारी में अपनी जान को जोखिम में डालकर कार्य करने वाले सभी पत्रकार, डॉक्टर और समाजसेवी संस्थाओं सोशल वर्करों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
